भौतिक राशियाँ और उनके मात्रक ( Physical quantities and their units)
भौतिक राशियाँ और उनके मात्रक
इस Lesson में हम भौतिक राशियों (Physical Quantities) और उनके मापन(Measurement) से संबिधित तथ्य़ों को बड़ी ही आसानी से जान पायेंगे ।
Physical Quantities (भौतिक राशियाँ) :- भौतिक राशि किसी वस्तु पदार्थ या परिघटना का गुण तथा इस गुण को संख्यात्मक मान एवं कोई मानक सन्दर्भ में प्रदान किया जा सकता हो। जैसे - वस्तु का द्रव्यमान, बल, चाल, आयतन आदि। ये सभी भौतिक राशियाँ कहलाती है।
भौतिक राशियाँ निम्न दो प्रकार की होती है -
1. Scalars Quantities (अदिश राशियाँ)।
2. Vectors Quantities (सदिश राशियाँ)।
1. Scalars Quantities (अदिश राशियाँ):- वह भौतिक राशियां जिनमें केवल परिमाण (Magnitude) होता है, दिशा नही अदिश राशियाँ कहलताी है। जैसे - विद्युत धारा, आयतन, कार्य, द्रव्यमान, घन्त्व आदि ।
2.Vectors Quantities (सदिश राशियाँ):- ऐसी भौतिक राशियाँ जिनमें परिमाण के साथ - साथ दिशा भी हो, तथा जो योग के निश्चित नियमों का पालन करती हो, सदिश राशियाँ कहलाती है। जैसे - बल, वेग, विस्थापन, त्वरण, कोणीय विस्थापन आदि ।
Scalar Quantites (अदिश राशियाँ) | Vector Quantites (सदिश राशियाँ) |
---|---|
द्रव्यमान। | वेग । |
घनत्व। | विस्थापन। |
तापमान। | बल। |
विद्युत धारा। | रेखीय संवेग। |
समय। | कोणीय संवेग। |
चाल। | कोणीय विस्थापन। |
आयतन। | त्वरण। |
कार्य। | चुम्बकन तीव्रता। |
मात्रको से संबधित Online Test शुरु करने के लिये Click करे
मात्रक या इकाई (Units of Measurement ):- किसी भी भौतिक राशि की माप करने के लिए उस भौतिक राशि की एक निश्चित मात्रा को मात्रक कहा जाता है।
मात्रक दो प्रकार के होते है -
- Fundamental unit (मुल मात्रक ) :- ऐेसे मात्रक जो अन्य मानको से स्वतंत्र हो तथा जिन्हे किसी अन्य मात्रकों से उत्पन्न नही किया जा सके। मुल मात्रक कहलाते हैं। जैसे - द्रव्यमान, लम्बाई, समय, ताप आदि।
- Derived Units ( व्युत्पन्न मात्रक):- ऐसी भौतिक राशियाँ जिन्हें दो या दो से अधिक मुल मात्रकों से व्यक्त किया जा सकता हो, व्युत्पन्न मात्रक कहलाता है। जैसे - पास्कल, न्यूटन, जूल आदि।
Physical Quantity | S.I. Unit | Symbol |
---|---|---|
1. Length (लंबाई) | Meter | m |
2. Mass (द्रव्यमान) | Kilogram | Kg |
3. Time (समय) | Second | s |
4. Electric Current (विद्युत धारा) | Ampere | A |
5. Temperature (ताप) | Kelvin | k |
6. Lummous Intensity (ज्योति तीव्रता) | Candela | cd |
7. Amount of substance (पदार्थ की मात्रा) | Mole | mol |
कुछ प्रमुख खगोलिय मात्रक:-
- Astronomical Unit -A.U.( खगोलीय मात्रक) :- पृथ्वी और सूर्य के मध्य की दुरी ज्ञात करने के लिय Astronomical unit का प्रयोग किया जाता है। अत: सूर्य और पृथ्वी के मध्य की दुरी Astronomical unit कहलाती है।
- Light Year (प्रकाश वर्ष) :- यह खगोलीय वस्तुऔं जैसे दो तारों या Galaxy के मध्य की दुरी मापने में प्रयोग की जाती है।
- Parsec (पारसेक) :- यह दुरी मापने की सबसे बड़ी इकाई है। इसका प्रयोग प्राचीन समय से ही खगोलीयशास्त्र में किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment